{"_id":"5fca27cc68941c26ef0ab2fd","slug":"panchayat-elections-in-himachal-stationery-material-sent-to-nine-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: नौ जिलों के लिए आज भेजी जाएगी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: नौ जिलों के लिए आज भेजी जाएगी सामग्री
Sat, 05 Dec 2020 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सामग्री शनिवार से जिलों को भेजी जाएगी। राज्य चुनाव आयोग के तय शेड्यूल के अनुसार ही चुनाव सामग्री का आवंटन किया जाएगा। पहले दिन जिला शिमला के लिए मन पत्र भेजे जाएंगे। आयोग के निर्देश पर राज्य स्टेशनरी विभाग के मेन स्टोर से 11 दिसंबर तक संबंधित जिलों को चुनाव सामग्री भेजी जानी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव ने जिला चुनाव अधिकारियों और सहायक जिला चुनाव अधिकारियों को फार्म और मतपत्रों, स्टेशनरी, स्याही आदि की आपूर्ति के लिए पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के अधिकारियों ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा के पांगी और भरमौर क्षेत्रों के लिए पहले ही चुनाव सामग्री भेजी जा चुकी है। राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि निर्धारित शेड्यूल के तहत अन्य नौ जिलों के लिए चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
जिला चुनाव सामग्री देने की तारीख
1. शिमला 5 दिसंबर
2. कांगड़ा 7 दिसंबर
3. सोलन और सिरमौर 8 दिसंबर
4. ऊना और हमीरपुर 9 दिसंबर
5. मंडी 10 दिसंबर
6. कुल्लू और बिलासपुर 11 दिसंबर