{"_id":"6d3f1670c92b704fdb99390990c7d38f","slug":"pallavi-get-12th-rank-in-ca-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए की परीक्षा में हिमाचल की बेटी ने मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए की परीक्षा में हिमाचल की बेटी ने मनवाया लोहा
भूताशन शर्मा/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के पौंटा गांव की पल्लवी शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर हुई एसोसिएशन आफ चार्टर्ड अकाउंटेट परीक्षा में 12वां रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है। दिसंबर 2015 में हुई परीक्षा में 83 अंक लेकर भारत में 12वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
पल्लवी ने हीरा पब्लिक स्कूल से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा आयोग से दसवीं की परीक्षा पास की। जमा दो की परीक्षा भी इसी स्कूल से उत्तीर्ण कर दिल्ली में प्रथम स्थान हासिल किया। उसके बाद पल्लवी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीन इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में कॉमर्स में बीकॉम की परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए एसोसिएशन आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट में अपना पंजीकरण करवा कर दिल्ली में फाउंडेशन कोर्स उत्तीर्ण किया।
विज्ञापन
पल्लवी के पिता कुलदीप शर्मा का कहना है कि कड़ी मेहनत से बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है। पल्लवी कानून की पढ़ाई करना चाहती है। दादी लता शर्मा, दादा ईश्वर दास, चाचा नवीन शर्मा, नाना उत्तम चंद, मासी मीरा शर्मा, प्रो. रमेश चंद शर्मा और उमेश कुमार ने पल्लवी की सफलता के लिए शिक्षकों को श्रेय दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय तलवारबाजी के लिए गौरी, प्रतीक्षा का चयन- राजा का तालाब (कांगड़ा)। कॉमेंट मेंसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरी की 9वीं कक्षा की दो छात्राओं गौरी तथा प्रतीक्षा बलौरिया का राष्ट्रीय तलवारबाजी के लिए चयन हुआ है।
गौरी तथा प्रतीक्षा ने ऊना जिले के मैड़ी में हुई राज्य स्तरीय तलवार बाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। स्कूल के प्रबंधक वासु सोनी और प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह पठानिया ने इसके लिए दोनों को बधाई दी है। दोनों पुणे (महाराष्ट्र) में 11 मार्च से 15 मार्च तक होने वाली राष्ट्र स्तर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।