Kangra News: न्यूगल खड्ड में डूबने से पालमपुर के युवक की मौत
कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के बंदला की ऊपरी पहाड़ियों पर स्थित माता विंध्यावासिनी मंदिर के समीप बह रही न्यूगल खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के बंदला की ऊपरी पहाड़ियों पर स्थित माता विंध्यावासिनी मंदिर के समीप बह रही न्यूगल खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक करीब बीस फुट गहरे पानी में डूब गया था। युवक अपने दोस्त के साथ शुक्रवार शाम को घूमने गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को देर रात पानी से निकाला। पंचरुखी का युवक अपने दोस्त के साथ बंदला के ऊपरी तरफ शुक्रवार शाम करीब चार बजे घूमने गया था। बाइक को ओम पावर प्रोजेक्ट के नजदीक लगा न्यूगल खड्ड में नहाने लग पड़े। यहां पुरानी विंध्यावासिनी माता के मंदिर से झरना भी गिरता है। पहले ये दोनों साथ ही नहा रहे थे, लेकिन बाद में हादसे का शिकार युवक फिर से खड्ड में नहाने चला गया।
वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम रात को ही मौके पर पहुंच गई। पानी गहरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम अभी घटनास्थल पर पहुंची ही थी कि पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने युवक नमन (20) निवासी पालमपुर का शव गहरे पानी से निकाल लिया था। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जो पटियाला (पंजाब) में एक निजी विवि में पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में कांगड़ा की बनेर खड्ड में भी एक युवक की डूबने से मौत हुई थी। इस साल अभी तक चार लोगों की खड्डों में डूबने से मौत हो चुकी है। उधर, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच कर रही है।