फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pahari miniature painting becomes the center of attraction.

Shimla News: पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग बनीआकर्षण का केंद्र

Thu, 25 Jun 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pahari miniature painting becomes the center of attraction.
गेयटी थिएटर में द कन्वर्जेंस सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थिएटर में वीरवार को द कन्वर्जेंस सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें हिमाचल की विश्वप्रसिद्ध पारंपरिक पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।
27 जून तक चलने वाली प्रदर्शनी में चार कलाकारों के 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें यहां की ऐतिहासिक वास्तुकला और ग्रामीण जीवन को दर्शाने वाले वॉटरकलर चित्र शामिल हैं। इनका मूल्य 200 से 30 हजार रुपये तक रखा गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले रोहड़ू के कलाकार विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की समृद्ध वास्तुकला, जीवंत संस्कृति और पारंपरिक कला को प्रदर्शित करना है। उन्होंने कहा कि द कन्वर्जेंस का उद्देश्य हिमाचल की लुप्त होती पारंपरिक कलाओं का संरक्षण करना और आधुनिक पीढ़ी को राज्य की वास्तुकला व सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदर्शनी में कुल्लू की कनिका शर्मा, राहुल भारती और लाहौल के राजेंद्र द्वारा बनाए गए चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed