{"_id":"6aa9560ec14ac16dd5027bb7","slug":"overall-championship-at-the-balg-school-under-19-zonal-tournament-shimla-news-c-19-sml1002-787105-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बलग स्कूल अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में ओवरऑल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बलग स्कूल अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में ओवरऑल चैंपियनशिप
विज्ञापन
कबड्डी और बैडमिंटन में पहला स्थान, वॉलीबॉल में पाया दूसरा
मार्च पास्ट और शास्त्रीय संगीत में भी छात्र अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग ने अंडर-19 जोन स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
मेजबान बलग स्कूल ने कबड्डी और बैडमिंटन में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वॉलीबाॅल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में भी स्कूल की टीम प्रथम रही। शास्त्रीय संगीत में भी स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा सांस्कृतिक गीतिका, समूहगान और इंस्ट्रूमेंटल में स्कूल की टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बलग स्कूल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुरेंद्र मोगटा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नहॉल को ओवरऑल सांस्कृतिक विजेता का खिताब दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, डीपीई सुरेंद्र सिंह ठाकुर और समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है।