फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Outsource employees of himachal will protest in shimla alon g with family

हिमाचल में परिवार के साथ सड़कों पर उतरेंगे आउटसोर्स कर्मचारी

Tue, 12 Feb 2019 04:46 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 12 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Outsource  employees of himachal will protest in shimla alon g with family

प्रदेेश आउट सोर्स कर्मचारियों महासंघ ने सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया है। महासंघ ने कहा कि प्रदेश के वार्षिक बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है लेकिन प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मियों की उपेक्षा की गई है।

विज्ञापन


सरकार से पूछा गया है कि पीटीए शिक्षकों की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मचारियों को बराबर काम का बराबर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा? सरकार को धमकी दी गई है कि अगर आउट सोर्स कर्मचारियों के साथ आर्थिक न्याय नहीं किया तो ये कर्मचारी अपने परिवारों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।  
विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पंडित ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में आउट सोर्स कर्मचारियों के आर्थिक हितों की कोई रक्षा नहीं की। सरकार आउट सोर्स कर्मचारियों का शोषण बंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सरकार ने बजट में हर वर्ग के कर्मचारियों को वित्तीय लाभ पहुंचाया है तो फिर सरकार ने आउट सोर्स कर्मियों को इससे वंचित क्यों रखा गया। उन्होंने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। 

वरिष्ठता लाभ नहीं मिलने से अनुबंध कर्मी निराश

हिमाचल प्रदेश अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन को बजट से निराशा हाथ लगी है। संगठन के अध्यक्ष मुनीष गर्ग और महासचिव अनिल सेन ने विभिन्न विभागों में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत अनुबंध पर नियुक्त होने के बाद नियमित हुए कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता नहीं देने पर रोष व्यक्त किया हैै।

मुनीष गर्ग के अनुसार विभिन्न विभागों में 2008 और उसके बाद अनुबंध पर नियुक्त हुए कर्मचारी लंबे समय से नोशनल आधार पर वरिष्ठता की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी यह मांग पूरी नही हो पाई है। अनुबंध से नियमित होने के बाद इन कर्मचारियों की अनुबंध काल की सेवा को उनके कुल सेवा काल में नही जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed