फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Outsiders will not be able to enter Sulpur jaboth panchayat of Himachal without negative corona report

हिमाचल की इस पंचायत में प्रवेश के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

Thu, 15 Apr 2021 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Outsiders will not be able to enter Sulpur jaboth panchayat of Himachal without negative corona report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की बलद्वाड़ा तहसील के तहत आने वाली सुलपुर जबोठ पंचायत ने एक अहम निर्णय लिया है। इस पंचायत के प्रतिनिधियों ने सर्वसहमति से फैसला लिया है कि पंचायत में बाहरी राज्य से आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना कोविड टेस्ट के प्रवेश नहीं कर सकता। उसे प्रवेश करने के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी जरूरी होगी।

विज्ञापन


पंचायत के प्रधान रवि राणा ने बताया कि हिमाचल दिवस के मौके पर पंचायत ने कोरोना को लेकर एक बैठक की, जिसमें पंचायत को कोरोना से बचाने के लिए सावधानी बरतने को लेकर निर्णय लिया गया। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को कोविड टेस्ट की प्रकिया से गुजरना होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंचायत के  सभी वार्डों की आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाहर से आने वाले लोगों की रिपोर्ट बनाकर तुरंत पंचायत को दें, ताकि पंचायत की ओर से उनके कोविड टेस्ट करवाने का प्रबंध किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed