फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Outfield grass in Dharamshala stadium turned yellow, fear of infection

Dharamshala Cricket Stadium: धर्मशाला स्टेडियम में आउटफील्ड की घास पीली पड़ी, संक्रमण का अंदेशा

Sun, 17 Sep 2023 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 Sep 2023 10:39 AM IST
सार

धर्मशाला की आउटफील्ड की घास पीली पड़ गई है। ज्यादा बारिश की वजह से संक्रमण से संभवतया ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन
Outfield grass in Dharamshala stadium turned yellow, fear of infection
आउटफील्ड की घास पीली पड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की आउटफील्ड की घास पीली पड़ गई है। ज्यादा बारिश की वजह से संक्रमण से संभवतया ऐसा हुआ है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है लेकिन पता चला है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की टीम ने हाल ही में दौरा करने के बाद इसको लेकर चिंता जताई है। शनिवार को एचपीसीए में पूरा दिन हलचल मची रही। आनन-फानन में एचपीसीए ने देर शाम यह घोषणा की कि वह वर्ल्ड कप के पांचों मैचों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एचपीसीए ने आउटफील्ड की घास में संक्रमण होने का कोई जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के पूर्व चीफ पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह ने बताया कि आउटफील्ड की घास संक्रमण के कारण काली पड़ जाती है। सही तरीके से सफाई करने से संक्रमण का उपचार समय पर हो जाता है। ज्यादा बारिश हो और धूप न लगे तो फिर समस्या पैदा होती है। उनका कहना है कि काई के कारण घास काली पड़ती है। यह फंगल इंफेक्शन होता है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार का कहना है कि विश्व कप के मैचों के आयोजन के लिए एचपीसीए पूरी तरह तैयार है। मैचों से पहले मैदान पूरी तरह हरा दिखेगा। आउटफील्ड को हरा भरा बनाने के लिए उसमें रेत डाली हुई है। इसलिए अभी कई जगह मैदान हरा नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


मैदान की आउटफील्ड को हरा-भरा करना चुनौती
इस समय धर्मशाला का क्रिकेट मैदान की आउटफील्ड काफी जगह पीली है। बताया जा रहा है कि कई जगह घास में संक्रमण फैला है। वर्ल्ड कप के मैचों के लिए 20 दिन शेष हैं। एचपीसीए पूरी तरह आश्वस्त है कि मैचों से पहले आउटफील्ड हरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 से 28 अक्तूबर तक होंगे पांच मैच
धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच सात अक्तूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खोला जाएगा। 10 अक्तूबर को बांग्लादेश और इंग्लैंड, 17 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड, 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड, जबकि स्टेडियम में अंतिम मैच 28 अक्तूबर को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed