फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Osho's personal secretary maa Yog Neelam passes away in Dharamshala himachal

हिमाचल: ओशो की निजी सचिव रहीं मां योग नीलम का धर्मशाला में निधन

Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Osho's personal secretary maa Yog Neelam passes away in Dharamshala himachal
ओशो की निजी सचिव रहीं मां योग नीलम(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के ओशो निसर्ग हिमालय केंद्र धर्मशाला की संस्थापक और ओशो की निजी सचिव रहीं मां नीलम का धर्मशाला में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। जानकारी के अनुसार वह करीब 72 वर्ष की थीं। ओशो से उनकी मुलाकात 1969 में लुधियाना में हुई थी। उन्होंने वर्ष 2000 में जिला मुख्यालय के साथ लगते शीला में ओशो निसर्ग ध्यान केंद्र बनाया था और वहीं रह रहीं थीं। दो मई को उनका निधन हो गया था। 19 मार्च, 1949 को जन्मी नीलम ने 1972 में संन्यास ले लिया। नवंबर 1985 में ओशो के साथ भारत लौटीं और फिर उन्हें भारत के लिए उनके निजी सचिव के पद पर तैनात किया गया। 

विज्ञापन


1985 में ओशो के साथ अमेरिका से लौटी थीं
नवंबर 1985 में वे ओशो के साथ भारत लौटीं और फिर उन्हें भारत के लिए ओशो की निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। ओशो ने उन्हें इनर सर्कल के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया था। 1990 में जब ओशो का निधन हुआ तो मां योग नीलम पुणे कम्यून में रहीं और ओशो के कामों को आगे बढ़ाती रहीं। 1996 से 1999 तक, वे हर साल यूरोप के आठ विभिन्न देशों की यात्रा कर प्रमुख ध्यान कार्यक्रम में भाग लेती थीं।
विज्ञापन


नया केंद्र बनाने में विनोद खन्ना ने मदद की थी
साल 2000 में मां नीलम ने पूर्व सांसद एवं अभिनेता विनोद खन्ना के सहयोग से  शीला में ध्यान केंद्र का निर्माण किया और यहां की संस्थापक रहीं। जिस समय उनकी मौत हुई, उस समय उनकी बेटी भी उनके साथ थीं। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वह भारत सहित कई देशों में जाकर ओशो की टीचिंग और मेडिटेशन सिखाती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed