Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Order to pay Rs 14.72 lakh as compensation for a worker's death

Shimla News: श्रमिक की मौत पर 14.72 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

Wed, 11 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Order to pay Rs 14.72 lakh as compensation for a worker's death
फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान हुई थी मौत
विज्ञापन

छह फीसदी ब्याज सहित 15 दिन में करनी होगी अदायगी
रुचि सांख्यान
शिमला। राजधानी में बाईपास पर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान जान गंवाने वाले 27 वर्षीय मजदूर के माता-पिता के पक्ष में अदालत ने 14,72,085 रुपये मुआवजा जारी करने का आदेश दिया है।
वरिष्ठ सिविल जज आकांक्षा डोगरा की अदालत ने कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के तहत दायर आवेदन का निपटारा करते हुए यह फैसला सुनाया। अदालत ने निर्माण कंपनी को छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित यह राशि 15 दिन के भीतर नए चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। मुआवजे की राशि मृतक के माता-पिता के बीच बराबर यानी 50-50 प्रतिशत बांटी जाएगी। वहीं अदालत ने स्पष्ट किया कि कानूनी वारिस प्रमाणपत्र में दर्ज मृतक के दोनों भाई बालिग हैं और उम्र में उससे बड़े हैं। इनके मृतक पर आर्थिक रूप से आश्रित होने का कोई साक्ष्य रिकॉर्ड पर पेश नहीं किया गया। इसलिए वह मुआवजे के हकदार नहीं होंगे। आवेदन के अनुसार एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी एनएच-5 पर कैथलीघाट से शकराल तक शिमला बाईपास पैकेज-1 के तहत निर्माण कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का रहने वाला शुकर मोहम्मद कंपनी में श्रमिक के तौर पर कार्यरत था। इसका मासिक वेतन 13,676 रुपये था। 25 फरवरी 2025 को तड़के करीब 3:30 बजे ड्यूटी के दौरान पुल नंबर-1 पर काम करते समय उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कंपनी ने अदालत में दलील दी थी कि मृतक का कानूनी वारिस प्रमाणपत्र देरी से प्राप्त होने के कारण प्रक्रिया पूरी करने में समय लगा। अदालत ने कंपनी की इस दलील पर विचार करते हुए स्पष्ट किया कि कानूनी देनदारी और ब्याज से बचा नहीं जा सकता। कंपनी की ओर से पहले जमा करवाया चेक एक्सपायर हो चुका था। इसके चलते अदालत ने कंपनी को 15 दिन के भीतर नया वैध चेक या डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article