फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Order to give outstanding pension arrears to the elderly in himachal

Himachal: 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को बकाया पेंशन एरियर देने के आदेश जारी

Fri, 20 Jun 2025 12:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jun 2025 12:41 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बकाया पेंशन एरियर का 50 फीसदी भुगतान करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Order to give outstanding pension arrears to the elderly in himachal
बकाया पेंशन एरियर देने के आदेश जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बकाया पेंशन एरियर का 50 फीसदी भुगतान करने के आदेश दिए हैं। यह कुल पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत होगा। ऐसे में पेंशनरों को अब बकाया पेंशन एरियर का करीब 70 फीसदी भुगतान हो जाएगा। एरियर इसी माह की पेंशन के साथ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में इसकी घोषणा की थी। यह आदेश सरकारी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को लेकर प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की ओर से जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

बकाया का भुगतान के लिए पेंशनरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
वहीं, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा है कि अगर पेंशनरों के बकाया का भुगतान शीघ्र नहीं किया जाता है तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार विरोध के बाद भी राहत नहीं देती तो पेंशनर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाएंगे। शिमला में  पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के मेडिकल बिल तक पास नहीं हो रहे। इसके कारण उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष भाग चंद चौहान और महासचिव भूपराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र के दौरान मंहगाई भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसकी किस्त जारी नहीं की है। सरकार के पास 13 फीसदी महगाई भत्ते की किस्त देय है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि मंहगाई भत्ते की किस्त जून के वेतन और पेंशन के साथ दी जाएगी लेकिन यह दुखद है कि मुख्यमंत्री अपनी ही घोषणा लागू नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

बैठक में 01.01.2016 से 01.01.2022 के बीच सेवानिवृत हुए कर्मचारी को उनके देय वित्तीय सेवानिवृत्ति लाभ ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, काॅम्यूटेशन और छठे वेतन आयोग का बकाया अभी तक सरकार ने जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर संबंधित पेंशनर न्यायालय में भी याचिका दायर कर चुके हैं जिसमें फैसले के बाद भी सरकार वित्तीय सेवानिवृत्ति लाभ नहीं दे रही। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उनको देय वित्तीय राशि का बकाया भुगतान शीघ्र नहीं करती है तो मजबूरन पेंशनरों को धरना प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ेगा। जरूरत पड़ी तो पेंशनर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed