Himachal Weather: रोहतांग, पांगी में हिमपात, शिमला में बारिश, इतने दिन बरसेंगे बादल
प्रदेश में बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। शिमला, मनाली, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल में बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। शिमला, मनाली, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा समेत ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खराब मौसम में भी बड़ी संख्या में सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती की। इधर, चंबा में पांगी उपमंडल की ऊपरी चोटियों सुसार हिल्स, हुड़ान, गुम्मा, सुराल, सचे जोत में 12.7 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, चंबा, भरमौर, तीसा, भटियात विस क्षेत्रों में हल्की बारिश ने लोगों को ठंडक देने का काम किया।
ऊना 35.8
नाहन 30.4
बरठीं 30.3
कांगड़ा 29.8
सुंदरनगर 27.0
मंडी 26.8
सोलन 25.0
शिमला 21.6
भुंतर 20.4
ताबो 17.5
मनाली 17.0
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.