{"_id":"651d8e69347ac9a5c7013d45","slug":"ops-chintram-s-worries-gone-this-time-he-got-pension-of-rs-36-850-instead-of-rs-1-700-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"OPS in Himachal: चिंतराम की चिंता हुई दूर; पहले 1,700, अब आई 36,850 रुपये पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OPS in Himachal: चिंतराम की चिंता हुई दूर; पहले 1,700, अब आई 36,850 रुपये पेंशन
Thu, 05 Oct 2023 10:27 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:27 AM IST
सार
चिंत राम शास्त्री न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) से पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) के अंतर्गत आने वाले पहले लाभार्थी बनते ही चिंताओं से मुक्त हो गए।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिंतराम शास्त्री को मंगलवार को बैंक खाते में पेंशन के 36,850 रुपये आने का जैसे ही मोबाइल पर संदेश आया तो उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। परिवार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने वादा पूरा कर दिया है। चिंत राम शास्त्री न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) से पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) के अंतर्गत आने वाले पहले लाभार्थी बनते ही चिंताओं से मुक्त हो गए।
विज्ञापन
चिंत राम शिक्षा विभाग से शास्त्री के पद पर 13 साल 10 महीने और 22 दिन सेवाएं देने के उपरांत 31 जुलाई, 2017 को सेवानिवृत्त हुए थे। न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत उन्हें पिछले छह साल से 1,770 रुपये मासिक पेंशन मिल रही थी। वहीं, अब पुरानी पेंशन स्कीम में आने के बाद उनकी मासिक पेंशन 36,850 रुपये मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
चिंत राम ने बताया कि जब वह सेवानिवृत्त हुए थे तो उनका वेतन 57,000 रुपये था। न्यू पेंशन स्कीम में होने पर केवल 1,770 रुपये पेंशन से गुजारा करना मुश्किल से होता था। पुरानी पेंशन मिलनी शुरू होने से अब उन्हें बुढ़ापे की चिंता नहीं रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल करने पर मुख्यमंत्री सुक्खू मसीहा बन कर आए हैं। चिंत राम की पत्नी ने कहा कि यह सिर्फ पेंशन की बात नहीं है, ये सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा फैसला है।
विज्ञापन