{"_id":"5ae5c4cc4f1c1b46098b712c","slug":"opd-will-be-started-in-lal-bahadur-shastri-medical-college-mandi-ner-chowk-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले- मेडिकल कॉलेज में शुरू हो सकती है ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले- मेडिकल कॉलेज में शुरू हो सकती है ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ओपीडी की व्यवस्था करने के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा इस मेडिकल कॉलेज को चलाए जाने की संभावनाओं को नड्डा ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे राज्य सरकार ही चलाएगी और इसके संचालन के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेरचौक हिमाचल के मध्य में स्थित है। बल्हघाटी के विकास का मायना पूरे हिमाचल का विकास है। यहां पर उड्डयन मंत्रालय एयरपोर्ट बनाने की संभावनाएं देख रहा है। अगर सारी व्यवस्थाएं अनुकूल बैठीं तो जल्द एयरपोर्ट का कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हिमाचल में युवाओं की काबिलियत को निखारने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर काम करेंगी।
कुल्लू से बिलासपुर लौटते वक्त नेरचौक में अनौपचारिक बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह बात कही। वह यहां पर कुछ देर के लिए भाजपा नेता के घर पर भी रुके। इस मौके पर गुरुदेव शर्मा, निहाल चंद शर्मा, सागर कौंडल, दिनेश शर्मा, लोकेंद्र अवस्थी, रिंकी सोनी आदि मौजूद रहे।