{"_id":"5f53c8bf8ebc3e37bd122d5a","slug":"online-subsidy-for-startup-by-mukhyamantri-swavalamban-yojana-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अब अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऑनलाइन मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अब अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऑनलाइन मिलेगी सब्सिडी
Sun, 06 Sep 2020 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में अब स्वावलंबन योजना में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं और युवतियों को सब्सिडी के लिए दफ्तर या बैंक में नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही प्रदेश के युवाओं को ऑनलाइन सब्सिडी की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उद्योग विभाग ने शनिवार को अपना ऑनलाइन पोर्टल लांच कर दिया है। एक महीने के अंदर ही सब्सिडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्योग विभाग के सभी जिलों के महाप्रबंधकों और उपायुक्तों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें सीएम ने उद्योग विभाग के ऑनलाईन पोर्टल को लांच किया। इससे स्वावलंबन योजना के तहत आ रही समस्याओं और ज्यादा युवाओं को इस योजना का लाभ देने के बारे में चर्चा की गई। वहीं लाभार्थियों से भी बात की गई।
विज्ञापन
पांच से सात दिनों में विभाग करेगा कार्रवाई
अब स्वावलंबन योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपना काम शुरू करने के लिए लोन लेता है तो उसे ऑनलाइन ही सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी। ऑनलाइल आवेदन के पांच से सात दिनों में विभाग उस पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
कॉमर्शियल वाहन के लिए मिलेगा 10 लाख का लोन
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का दायरा अब बढ़ा दिया गया है। इसमें अब प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग टैक्सी, फूड वैन ई-रिक्शा, थ्री व्हीलर और कॉमर्शियल वाहन के लिए 10 लाख तक का लोन मिलेगा। इसमें युवाओं को 25 फीसदी, जबकि युवतियों को 30 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
राजेश कुमार महाप्रबंधक उद्योग विभाग कांगड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में लोन लेने वाले युवाओं को अब 60 फीसदी राशि प्रोजेक्ट के निर्माण से पहले ही उनके खाते में डाल दी जाएगी।