फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online studies: Children looking for mobile signal in fields or forests

कांगड़ा: बच्चे खेतों या जंगलों में जाकर तलाश रहे मोबाइल सिग्नल, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही प्रभावित

Thu, 02 Sep 2021 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, खैरा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, खैरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 09:55 PM IST
सार

बलूही खैरा पंचायत के डोली गांव में मोबाइल सिग्नल नहीं होने के कारण लोगों व खासकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को पढ़ने के लिए घर से दूर खेत-खलिहानों या जंगल में सिग्नल की तलाश में पढ़ाई करने जाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। 

विज्ञापन
Online studies: Children looking for mobile signal in fields or forests
च्चे खेतों या जंगलों में जाकर तलाश रहे मोबाइल सिग्नल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के खैरा की पंचायत बलूही खैरा में मोबाइल सिग्नल न होने से जहां लोग परेशान हैं, वहीं बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में भी दिक्कत हो रही है। लिहाजा, स्कूली बच्चे खेतों में यहां-वहां मोबाइल नेटवर्क तलाश रहे हैं, ताकि उनकी पढ़ाई हो सके। लोगों के पास महंगे स्मार्ट फोन तो हैं, लेकिन सिग्नल न होने से शोपीस बन गए हैं। बलूही खैरा पंचायत के डोली गांव में मोबाइल सिग्नल नहीं होने के कारण लोगों व खासकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को पढ़ने के लिए घर से दूर खेत-खलिहानों या जंगल में सिग्नल की तलाश में पढ़ाई करने जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बरसात के मौसम में जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। कई बार बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं लगा पाते। नौवीं के रिशव, छठी के रजत व नैंसी, आठवीं के ईशांत, प्रथम की शानवी व नर्सरी की मानसी व अर्शित ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन क्लास लगाने में दिक्कत आ रही है। इससे तो अच्छा यही है कि स्कूल शुरू हो जाएं। लोगों के पास अधिकतर निजी कंपनी के सिम कार्ड हैं, लेकिन उनकी दिक्कत कम नहीं हुई है।  गांव के लोगों में सुभाष, राकेश, राजेश, सुनील, सरोज और रेणु वाला का कहना है कि आस-पड़ोस में कोई बीमार हो जाए तो भी घरों से बाहर जाकर संदेश पहुंचाना पड़ता है। लोगों ने सेवा प्रदाता कंपनी के आला अधिकारियों से सिगनल की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed