फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online registration for adventure tourism activities: Govind

साहसिक पर्यटन गतिविधियों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण: गोविंद

Sat, 19 Sep 2020 05:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Online registration for adventure tourism activities: Govind
साहसिक पर्यटन गतिविधियां - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में जल्द साहसिक पर्यटन गतिविधियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए पर्यटन, वन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे। शनिवार को शिक्षा एवं भाषा एवं कला संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग तथा पर्यटन को और अधिक सुरक्षित बनाने की दृष्टि से इंतजाम करने को लेकर बैठक ली।

विज्ञापन


कहा कि विविध साहसिक गतिविधियों संबंधी नियम तैयार किए जा रहे हैं। पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों के संचालन को जीपीएस ट्रैकिंग जैसी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कठिन ट्रैकिंग रूटों पर जाने वाले पर्यटकों और गाइडों की सुरक्षा की दृष्टि से जीपीएस ट्रैकिंग बैंड के प्रयोग पर बल देने को कहा। कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश की साहसिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगा।
विज्ञापन


इन गतिविधियों को संचालित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। प्रदेश में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन, वन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के मध्य समन्वय स्थापित किया जाएगा। बैठक में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग में जोखिम कम करने तथा इस क्षेत्र को और अधिक संगठित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक यूनुस और साहसिक खेलों से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed