फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online Fraud in Solan Himachal: Solan Man Duped of Rs 7.5 Lakh

10 रुपये का रिचार्ज किया तो खाते से उड़ाए साढे़ सात लाख

Sat, 24 Apr 2021 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Apr 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Online Fraud in Solan Himachal: Solan Man Duped of Rs 7.5 Lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की के व्यक्ति को नेट बैंकिंग से 10 रुपये का रिचार्ज करना महंगा पड़ गया। जैसे ही नेट बैंकिंग से रिचार्ज किया तो व्यक्ति के खाते से शातिरों ने साढ़ सात लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित को सिम कार्ड ब्लॉक करने का झांसा देकर उसे तुरंत रिचार्ज करने के लिए कहा। जैसे ही व्यक्ति ने ऑनलाइन रिचार्ज किया तो खाते से सात लाख 63 हजार 162 रुपये उड़ा दिए। खाते से राशि की ट्रांजेक्शन की शिकायत पीड़ित ने बैंक प्रबंधक और पुलिस को दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व. गोपाल चंद गुप्ता वार्ड-5 अर्की ने पुलिस को शिकायत दी कि इसका स्टेट बैंक आफ इंडिया अर्की में खाता है। 20 अप्रैल को इसे फोन आया कि इसकी सिम 24 घंटे में ब्लॉक हो जाएगी।
विज्ञापन


इसे दस रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा, जैसे ही उसने नेट बैंकिंग से रिचार्ज किया तो उसके बाद उसके खाते से सात लाख 63 हजार 162 रुपये शातिरों ने उड़ा दिए। उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ ऑनलाइन लेन-देन से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed