फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online bookings from travel companies in illegal hotels exposed

Shimla News: अवैध होटलों में ट्रैवल कंपनियों से ऑनलाइन बुकिंग का पर्दाफाश

Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Online bookings from travel companies in illegal hotels exposed
शहर में वैध कंपनियों के जरिये अवैध होटलों और बीएंडबी का कारोबार
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव खबर...

पर्यटन विभाग ने राजधानी के मशोबरा, चक्कर, पंथाघाटी, कच्चीघाटी में सात इकाइयों पर लगाया जुर्माना
बुकिंग करने वाली कंपनियों को भी लगाया जुर्माना
दीपक मेहता
शिमला। राजधानी में ट्रैवल कंपनियों के जरिये गैर पंजीकृत होटलों, होमस्टे, बीएंडबी (बेड एंड ब्रेकफास्ट) के कमरों की ऑनलाइन बुकिंग का पर्दाफाश हुआ है। यह पर्यटन इकाइयां पर्यटन विभाग की अनुमति या पंजीकरण के बिना अवैध रूप से शहर में चल रही हैं।

पर्यटन विभाग ने औचक निरीक्षण कर शहर के चक्कर, पंथाघाटी, कच्चीघाटी और मशोबरा क्षेत्र में इस तरह की करीब सात इकाइयों को पकड़ा है। यह इकाइयां पंजीकृत नहीं थीं और नियमों के विरुद्ध ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिये बुकिंग दी जा रही थी। पर्यटन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन प्लेटफार्म एयरबीएनबी, स्टे विस्टा, मेक माई ट्रिप, गोआईबीबो, ओयो, बुकिंग डाटकाम को भी नियमों के मुताबिक जुर्माना लगाया है। साथ ही नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन प्लेटफार्म की वेबसाइटों पर इकाइयों को सूचीबद्ध करने से पहले पर्यटन विभाग से पंजीकरण और लाइसेंस का सत्यापन करवाना अनिवार्य है। जिला पर्यटन अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्म से कंपनियां केवल विभाग से पंजीकृत यूनिटों की ही ऑनलाइन बुकिंग कर सकती हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गैर पंजीकृत कुछेक अवैध पर्यटन इकाइयों को निरीक्षण के दौरान पकड़ा है, जोकि एचपी टूरिज्म एक्ट 2002 और एचपी होम स्टे नियम 2025 के मानकों की अवहेलना है। इन कंपनियों पर नियमों के तहत जुर्माना लगाया है। निर्देश दिए हैं कि 30 दिन के भीतर बिना पंजीकृत इकाइयों को पोर्टल से बाहर करे। इसके अलावा विभाग के पास सभी इकाइयों की सूची उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मशोबरा में बिना पंजीकरण चल रहा होटल पकड़ा
प्रदेश में पर्यटन विभाग ने बिना अनुमति या पंजीकरण के ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर चल रहे अवैध होटलों, होम स्टे और बीएंडबी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में मशोबरा में अवैध रूप से चल रहा एक होटल पकड़ा गया है। पर्यटन विभाग की अनुमति के बगैर होटल का संचालन किया जा रहा था। वहीं ऑनलाइन प्लेटफार्म के पोर्टल पर इस गैर पंजीकृत होटल की पब्लिसिटी (प्रचार) हो रही थी, जो कानूनी तौर पर पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत नहीं है।


रेट लिस्ट न लगाने वालों पर भी कार्रवाई
पर्यटन विभाग ने होटलों में रिसेप्शन पर रेट लिस्ट न लगाने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। होटलों की रिसेप्शन पर किराये पर चढ़े कमरों, खाली कमरों, सफाई व्यवस्था और रूम रेंट की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित न करने वाले होटल संचालकों पर अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article