फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Onion rate hike in shimla

टमाटर के पीछे चला प्याज 50 रुपये किलो पहुंचे दाम

Wed, 13 Oct 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Onion rate hike in shimla
उपचुनाव से गरमाए माहौल के बीच प्याज और टमाटर की धींगामुश्ती बन सकती है मुद्दा
विज्ञापन

शहर में टमाटर बिक रहा है 60 रुपये किलो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला की ठंडी वादियों में टमाटर के बाद अब प्याज भी गरमाहट पैदा करने लगा है। टमाटर की टेढ़ी चाल के पीछे प्याज भी चल पड़ा है। बुधवार को शिमला की सब्जी मंडी में प्याज 50 रुपये किलो बिका। टमाटर पहलेे से 60 रुपये किलो बिक रहा है।
उपचुनाव से गरमाए माहौल के बीच प्याज और टमाटर की यह धींगामुश्ती चुनावी मुद्दा भी बन सकती है। महंगाई से आम लोग पहले ही परेशान हैं। अब प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम आदमी को रुला दिया है। लोग रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्री के बढ़े दामों की मार झेल रहे हैं। अब सब्जियों के आसमान छूती कीमतों ने गृहणियों का आर्थिक बजट बिगाड़ दिया है। सितंबर के अंत में टमाटर और प्याज के दाम 30 रुपये प्रतिकिलो थे। अक्तूबर में दामों में तीस फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बाजरों में खरीदारी करने आए सुलोचन, प्रियंका, पायल शर्मा, अनु, कौशल्या ने बताया नवरात्रों में प्याज के दाम कम होते थे। इस बार तो प्याज के दाम ढाई गुना तक बढ़े है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के लिए आधा किलो प्याज लिया है।
विज्ञापन

जमाखोरी पर लगानी होगी लगाम
प्याज की जमाखोरी को लेकर प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस वजह से आने वाले दिनों में भी प्याज की कीमतें घटने के कम ही आसार नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में सरकार ने इस पर नियंत्रण नहीं पाया तो इसका सीधा असर प्रदेश में चल रहे उपचुनाव पर देखने को मिल सकता है। आम आदमी पहले ही महंगाई के बोझ से दबा पड़ा है। इस पर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के अनुरूप आधी
पहुंच रही सप्लाई : नाथ
लोअर बाजार सब्जी मंडी के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ के मुताबिक बाहरी राज्य से मांग के अनुरूप आधी सप्लाई प्याज की मार्केट में पहुंच रही है। आने वाले दिनों में प्याज के दाम घटने के कोई आसार नहीं है। नवंबर में महाराष्ट्र से प्याज की नई फसल बाजार में आएंगी। इसके बाद की दामों में घटौती होने के आसार है। मौजूदा समय में बाजार में प्याज की पिछली फसल आ रही है।
सब्जियों एक अक्तूबर अब
टमाटर 40 60
प्याज 40 50
आलू 20 30
शिमला मिर्च 60 80
बंदगोभी 20 30
भिड़ी 20 30
पालक 80 80
करोला 50 50
बैंगन 60 30
घीया 30 30
फूलगोभी 50 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed