One Time Settlement: मारकंडा बोले-12, 000 लोगों की 12 करोड़ ब्याज और जुर्माना राशि सेटल होगी
वन टाइम सेटलमेंट का प्रावधान के तहत 12000 लोगों की 12 करोड़ की ब्याज और जुर्माना राशि सेटल की जाएगी। यह लाभ अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के लोगों को मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम से लिए कर्ज के मामले में वन टाइम सेटलमेंट का प्रावधान करेंगे। इससे 12000 लोगों की 12 करोड़ की ब्याज और जुर्माना राशि सेटल की जाएगी। यह लाभ अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के लोगों को मिलेगा। बुधवार को प्रेस वार्ता में मारकंडा ने कहा कि सरकार ने जनजातीय उप-योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों के लिए 2018-19 से लेकर 2022-23 के लिए 3 हजार 619 करोड़ का प्रावधान किया गया है। परिवहन, सड़कों-पुलों और भवन निर्माण के लिए 2018-19 से 2022-23 तक एक हजार करोड़ से अधिक बजट का प्रावधान किया गया। कहा कि हिमाचल पहला राज्य है, जिसने ड्रोन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी बनाई है। मेडिकल और अन्य क्षेत्र में भी ड्रोन का इस्तेमाल करने पर ट्रायल किए गए हैं।
शिमला के जुब्बल में सेब के बगीचों में भी स्प्रे के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान 2 बीघा तक बागीचे में तीन मिनट में स्प्रे की गई। पारंपरिक तरीके से इसमें 30 मिनट तक लग जाते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत नामांकित छात्रों की संख्या 1 लाख 44 हजार 258 है और प्रशिक्षित छात्र 1 लाख 35 हजार 187 है। साथ ही 61 आईटीआई में शोर्ट टर्म ट्रेनिंग कोर्स चलाए जा रहे हैं। अब तक 50 आईटीआई को अपग्रेड किया है। आईटीआई में महिलाओं के लिए ड्राइविंग स्कूल खोले गए और उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। उनकी सरकार ने प्रदेश में 26 नई आईटीआई शुरू कीं और जिला मंडी के करसोग और सराज, कांगड़ा के जंदौर और सुलह और जिला कुल्लू के दलाश में बहुतकनीकी संस्थान खोलने को मंजूरी दी है।
काठ की हांडी हर बार नहीं चढ़ती : मारकंडा
डॉ. मारकंडा ने पिछले लोकसभा चुनाव में लाहौल स्पीति में भाजपा को लीड नहीं दिला पाने के मामले में कहा कि काठ की हांडी हर बार नहीं चढ़ती है। उन्होंने कहा कि उस वक्त पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के देहांत पर सहानुभूति की वजह से कांग्रेस को वोट पडे़। इस बार भाजपा ही बड़े मार्जन से जीतेगी और दोबारा से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनेगी। हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने के मामले में कहा कि उन्हें नए जनजातीय लोगों का दर्जा मिले, यह अच्छा है। पुराने जनजातीय लोगों के अधिकार भी बने रहें।