फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One thousand women power lifters from all over the country will gather in Dharamshala

Power Lifting Competition: धर्मशाला में जुटेंगी देशभर की एक हजार महिला पावर लिफ्टर

Sat, 26 Nov 2022 10:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Nov 2022 10:40 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला दो से पांच मार्च तक इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसमें सरकारी और निजी क्षेत्र के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
One thousand women power lifters from all over the country will gather in Dharamshala
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अगले साल मार्च में देशभर की एक हजार से अधिक महिला पावर लिफ्टर दमखम दिखाएंगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला दो से पांच मार्च तक इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसमें सरकारी और निजी क्षेत्र के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। अभी तक केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इस प्रतियोगिता के लिए 60 विश्वविद्यालयों को आमंत्रण भेज दिया है और अभी ओर अन्य विश्वविद्यालय को भी सूचित किया जाएगा। सीनियर वर्ग में महिला 47 किलोग्राम वर्ग, 52 किलोग्राम वर्ग, 57  किलोग्राम वर्ग, 63  किलोग्राम वर्ग, 69  किलोग्राम वर्ग, 76  किलोग्राम वर्ग, 84  किलोग्राम वर्ग और 84 प्लस  किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन


एक विश्वविद्यालय से कम से कम से कम आठ खिलाड़ियों से साथ कोच और मैनेजर साथ रहेंगे। खेल निदेशक और परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि वर्ष 2023 में दो से पांच मार्च तक इंटर यूनिवर्सिटी महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें एक हजार से अधिक महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।  हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अजीत सिंह ने कहा कि मार्च 2023 में होने वाले इंटर यूूनिवर्सिटी महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में केंद्रीय विश्वविद्यालय का संघ का पूरा सहयोग रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed