फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One thousand hotels reopen in march 2021 in Manali after one year

मनाली में एक साल बाद मार्च से खुलेंगे 1000 होटल और होम स्टे

Mon, 22 Feb 2021 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Feb 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
One thousand hotels reopen in march 2021 in Manali after one year
मनाली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी की वजह से पर्यटन नगरी मनाली में बीते वर्ष मार्च महीने से बंद पड़े करीब एक हजार होटल, कॉटेज और होम स्टे मार्च से खुल जाएंगे। पर्यटन के लिहाज से 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलने वाले समर सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। होटलों में रंग-रौगन का काम जारी है। स्टाफ को भी वापस बुला लिया गया है। 

विज्ञापन


कोरोना के बीच अनलॉक के दौरान बीते दिसंबर माह से कुल्लू-मनाली में करीब 1200 होटल और होम स्टे खुल चुके हैं। जिला के दूसरी जगहों पर भी होटल व होम स्टे शत-प्रतिशत खुल चुके हैं। लेकिन मनाली में 40 से 45 फीसदी होटल संचालकों ने कोरोना वैक्सीन आने तक होटलों को नहीं खोलने का फैसला लिया था। अब देश-प्रदेश के साथ जिला कुल्लू में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कोरोना वैक्सीन आने से भी लोगों में डर दूर हो गया है। लिहाजा, होटलों को खोला जा रहा है।   
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से मनाली में एक साल के भीतर पर्यटन कारोबार को जहां करोड़ों का नुकसान हुआ है, वहीं करीब 20000 लोगों को रोजगार भी गंवाना पड़ा है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि नुकसान की भरपाई में दो से तीन साल का समय लगेगा। कुल्लू-मनाली में करीब तीन हजार होटल, कॉटेज और होमस्टे हैं। पर्यटन के विंटर सीजन में 40 से 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी होती थी लेकिन कोरोना ने सब चौपट कर दिया है। इससे लगभग एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कुल्लू में दो माह से कोरोना के मामलों में कमी आई है। दशहरा के बाद दिवाली और दिसंबर माह तक कोरोना के केस तेजी से बढ़े थे लेकिन जनवरी माह से लगातार घटे हैं। जिला में अब सक्रिय केस मात्र दस रह गए हैं। 

एक साल में किसे कितने नुकसान की आशंका (रुपये में)
होटल कारोबारी        1000 करोड़
वोल्वो                      200 करोड़
टैक्सी                     100 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed