{"_id":"6749ce00aab7c9c3370af34b","slug":"one-in-kasumpti-parking-additional-floor-will-be-built-shimla-news-c-19-sml1001-448007-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कसुम्पटी पार्किंग में एक \nअतिरिक्त मंजिल बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कसुम्पटी पार्किंग में एक अतिरिक्त मंजिल बनेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 150 की जगह खड़े हो सकेंगे 315 वाहन
कसुम्पटी पार्किंग में जोड़ी जा रही चौथी अतिरिक्त मंजिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कसुम्पटी क्षेत्र में पार्किंग परियोजना के तहत चौथी मंजिल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह परियोजना 17 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की थी। इसमें 150 वाहनों के पार्किंग की क्षमता थी।
अब निर्माण के दौरान परियोजना का पुनर्मूल्यांकन किया और इसकी क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। अब चौथी मंजिल के निर्माण से पार्किंग की क्षमता 315 वाहनों पार्क करने की हो जाएगी। पार्किंग में पहले तीन ही मंजिलें बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन पहाड़ की कटिंग के बाद क्षेत्र में उम्मीद से कहीं ज्यादा जगह निकली जिसके बाद अतिरिक्त मंजिल के निर्माण किया जा रहा है। चौथी मंजिल जोड़ने के लिए अतिरिक्त 1.5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इससे परियोजना की लागत अब 18.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
शहर में चल रही परियोजनाओं केे लिए अब स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पैसा नहीं आ रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कसुम्पटी के एसडीए कांप्लेक्स में सरकारी कार्यालयों के निदेशालय और मुख्यालय हैं। वर्तमान में इन कार्यालयों में आने वाले सरकारी और निजी वाहन सड़कों के किनारे खड़े किए जाते हैं। इस कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई पार्किंग के शुरू होने से न केवल सरकारी कार्यालयों में कामकाज सुगम होगा बल्कि आम जनता को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अगले साल मार्च तक पूरा होगा काम : कौंडल
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि प्रारंभिक निर्माण के दौरान निर्माण स्थल पर काफी खाली जगह मिली। इसका उपयोग करके पार्किंग की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या घटेगी। मार्च के मध्य तक इस पार्किंग का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग के शुरू होने के बाद कसुम्पटी और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार होगा।