फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died in road accident

Shimla News: बल्देयां में गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच की शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। बल्देयां क्षेत्र में शनिवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पलविंदर निवासी सरिया (भरला) बल्देयां के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात की है, जब पलविंदर अपने घर की ओर जा रहे थे। पिकअप चालक जब धाली गांव के समीप पहुंचा तो किसी कारणवश वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही 112 नंबर पर हादसे के बारे में सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकालकर आईजीएमसी ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच की। वहीं परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया। रविवार को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस चौकी मशोबरा की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed