{"_id":"708a9bcdb70bf3d5f1e854731a21b2c3","slug":"one-died-in-karsog-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Sat, 05 Dec 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिले के दूरदराज क्षेत्र ग्राम पंचायत पोखी में ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शेर सिंह पुत्र रितम चंद उम्र 38 साल गांव नलेही डाकघर पोखी तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उक्त व्यक्ति सुबह खच्चरों को लेकर काम में गया था, लेकिन शाम तक घर में नहीं पहुंचा और खच्चरें घर में पहुंच गईं। इस पर परिजनों व्यक्ति के लापता होने के बारे में शक हुआ। परिजनों ने व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान व्यक्ति रैणाधार स्कूल के पास एक पगडंडी के पास मुंह के बल गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन
परिजन उसे निजी वाहन के माध्यम से करसोग अस्पताल ले गए। इस बीच बीच रास्ते में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अभी तक किसी तरह का शक किसी पर जाहिर नहीं किया है। मामले की जांच कर रहे झाबे राम ने बताया कि मामला सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
छानबीन जारी है। शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम करसोग विवेक चौहान ने बताया कि नियमानुसार फौरी राहत राशि दे दी जाएगी।