{"_id":"60675b578ebc3ec89761f886","slug":"one-died-duue-to-corna-and-43-new-case-shimla-news-sml3662349196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक मरीज की मौत, जिले में 44 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक मरीज की मौत, जिले में 44 नए केस
विज्ञापन
One died duue to corna and 43 new case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू शिमला और कसुम्पटी से तीन-तीन केस, आईजीएमसी में सर्वाधिक 5 मामले,
शिमला। आईजीएमसी में कोरोना पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। इनकी उम्र 81 वर्ष थी। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य ने कोविड पॉजिटिव मृतक मरीज की मौत की पुष्टि की है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 44 नए मामले आए, जिनमें से 32 केस शहर से हैं।
वहीं वीरवार को पॉजिटिव आई नौ एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्राओं में से कुछ को होम आइसोलेट किया है तथा तीन को कोविड सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया है। शुक्रवार को न्यू शिमला और कसुम्पटी से 3-3, टालैंड और संजौली से दो-दो मामले आए हैं। इसके अलावा दुधली, तारादेवी, लोअर बाजार, हीरानगर, टुटीकंडी, ढली, चौड़ा मैदान और सेना अस्पताल से एक-एक मामला आया है। इसके अलावा ऊपरी शिमला से भी केस आए हैं। जिले में अब तक 11023 मामले आ चुके हैं। 309 एक्टिव केस हैं, 272 मरीजों की मौत हो चुकी है। 10438 बीमारी से ठीक हो गए हैं।