फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died and 15 people injured in road accident at nadaun

नादौन में ट्राला जीप पलटने से दो लोगों की मौत, 15 घायल

Mon, 11 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर) Updated Mon, 11 Dec 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
two died and 15 people injured in road accident at nadaun

उपमंडल नादौन के निकटवर्ती सिल्ह गांव के पास एक ट्राला जीप पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर घायल जीवन की पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वाहन में सवार 15 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


जिनमें से चार गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वाहन में कुल 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल सभी लोग डोडरू गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


ये सभी गांव में विवाह के लिए टेंट का सामान लेकर आई जीप में सवार हो कर पास ही सिल्ह गांव में अपने रिश्तेदारों के घर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस ट्राला जीप में करीब 25 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

two died and 15 people injured in road accident at nadaun

जीप में सवार घायलों ने बताया कि जैसे ही अपने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पहुंचे तो चढ़ाई चढ़ रही ट्राला जीप अचानक पीछे की ओर आने लगी और देखते ही देखते खाई में लुढ़क गई। लोगों के अनुसार तीन पलटे खाने के बाद ट्राला जीप नीचे ब्यास नदी में जा गिरी। 

घटना का पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को सड़क तक पहुंचाया। मौके पर 108 एंबुलेंस में सचिन व मुल्खराज ने घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। 

एक महिला निर्मला देवी (32) पत्नी देस राज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल जीवन पुत्र रमेश चंद ने पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई जारी है। 

सड़क हादसे में ये हुए घायल

two died and 15 people injured in road accident at nadaun

नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादा गंभीर बेबी पुत्री रूप सिंह, सुमन पुत्र चुहड़ू राम, अमर चंद पुत्र मुंशी राम व उसकी पत्नी बीना देवी को टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों में अविनाश व मनीष पुत्र गिरधारी लाल, बिशंभर पुत्र लक्षमन दास, विकास पुत्र सुभाष चंद,

निम्मो देवी पत्नी ओम राज व उसकी दो पुत्रियां साक्षी व रीना, चंद्रेश पत्नी प्रकाश चंद, बीना देवी पत्नी मान चंद, मान देई पत्नी बिशंभर दास, अदित्य पुत्र हंस राज शामिल हैं। जिनका उपचार नादौन अस्पताल में ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक अर्जुन कुमार को भी चोटें आई हैं।

टिप्पर दुर्घटना में दो लोग हुए गंभीर घायल 

two died and 15 people injured in road accident at nadaun
ईधर, चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा के पास टिप्पर दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना शनिवार रात को हुई। जब टिप्पर चालक रोशन लाल पुत्र स्वर्गीय राजो निवासी तलहैल डॉकघर ओहरा टिप्पर लेकर भरमौर से चंबा की तरफ जा रहा था।

उसके साथ राज कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव भरैणी डॉकघर उटीप भी टिप्पर में सवार था। लूणा के पास अचानक चालक ने टिप्पर पर अपना नियंत्रण खो दिया। इससे टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर रावी तट में जा पहुंचा।

गहराई इतनी ज्यादा थी कि टिप्पर के परखचे उड़ गए। जबकि टिप्पर में सवार दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में दोनों की जान बच गई। खाई में टिप्पर गिरने से हुई जोरदार आवाज को सुनकर आस-पास में रहने वाले लोग वहां पहुंच गए।

जिन्होंने खाई में टिप्पर गिरने की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस व एंबुलेंस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। जहां से एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। घटनास्थल पर पुलिस की जांच के दौरान पाया गया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। इसके चलते पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। मामले की आगामी छानबीन जारी है। 

पुलिस कर रही मामले की छानबीन:एसपी 
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा में एक टिप्पर दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed