तीन सड़क हादसों में एक की मौत, 11 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू में तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत और 11 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू व सैंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
हादसों के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पहले मामले में बुधवार सुबह कुल्लू की तरफ आ रही दूध से भरी एक जीप कमांद गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें गांव के लोगों ने सड़क तक पहुंचाया और यहां 108 एंबुलेंस से कुल्लू अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की
मृतक व्यक्ति की पहचान मंगल चंद (27) निवासी घलियाना के रूप में हुई है। चुनी लाल (18) निवासी घलियाना, गुलाबी देवी (26) निवासी खारफी, दुनी चंद (18) तथा राम लाल (25) निवासी भडेराग्रां कुल्लू घायल हो गए।
उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरे हादसे में सैंज घाटी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस को दिए बयान में घायल धनश्याम सिंह निवासी तांदी ने कहा कि बुधवार को वह सैंज बंजार से तांदी घर की ओर जा था। इस दौरान जब वह सराधार कैंची के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़की।
पुलिस तीनों सड़क हादसों की कर रही जांच
इससे घनश्याम, भाग चंद, किशोरी लाल व संदीप घायल हो गए और 108 एंबुलेंस से उनको सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। तीसरे हादसे में ऊझी घाटी के नग्गर-बिजली महादेव रोड स्थित आणीथाच के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार आठ लोगों में से दो महिला व चालक
घायल हो गए हैं। जाणा पंचायत के प्रधान श्याम लाल ने कहा कि तीन घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस तीनों सड़क हादसों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।