फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On the victory of MP Pratibha Singh people of Shimla Rural Assembly constituency perform nati dance in Hollodge shimla

प्रतिभा सिंह को जीत की बधाई देने हॉलीलॉज में जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 06 Nov 2021 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 06:37 PM IST
सार

कार्यकर्ताओं ने शिमला ग्रामीण के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक सोहन लाल, चिरंजी लाल,शिमला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला और प्रदेश कांग्रेस महासचिव कविता कंवर, प्रदेश सचिव प्रदीप वर्मा वर्मा  सहित अन्य पार्टी नेताओं की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नाटी पर थिरकते बारह बजे हॉली लॉज पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह को फूल मालाएं पहनाकर और फूल देकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

विज्ञापन
On the victory of MP Pratibha Singh people of Shimla Rural Assembly constituency perform nati dance in Hollodge shimla
हॉलीलॉज में शिमला ग्रामीण के लोगों ने डाली नाटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी लोकसभा सीट पर प्रतिभा सिंह की जीत पर बधाई देने के लिए हॉली लॉज में शिमला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। सांसद प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह को बधाई देने के लिए सैकड़ों की तादाद में  वीरभद्र सिंह के चाहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने शिमला ग्रामीण के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक सोहन लाल, चिरंजी लाल,शिमला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला और प्रदेश कांग्रेस महासचिव कविता कंवर, प्रदेश सचिव प्रदीप वर्मा वर्मा  सहित अन्य पार्टी नेताओं की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नाटी पर थिरकते बारह बजे हॉली लॉज पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पर कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह को फूल मालाएं पहनाकर और फूल देकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस दौरान शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि शिमला ग्रामीण की 58 पंचायातों से प्रति पंचायत दस दस की संख्या में कार्यकर्ता हॉली लॉज पहुंचे। कार्यकर्ताओं में इस जीत के बाद उत्साह है। करीब डेढ़ बजे तक जश्न जारी रहा। इस दौरान शिमला ग्रामीण से जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, संतोष शर्मा, लता वर्मा, चुनी लाल, नगर निगम के टुटू वार्ड से पार्षद दिवाकर दत्त शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश शर्मा, जगदीप सिंह, देवेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, नरेश, ललित शर्मा, विक्रम ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, भूपेंद्र  सहित सभी पंचायतों से आए करीब 40 पंचायत  प्रधान, 50 से अधिक पूर्व प्रधान व पंचायत वार्ड सदस्य शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed