फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On the night of Diwali, six cow shelters, one room and a kitchen burnt to ashes in Bilaspur

Himachal: दिवाली की रात प्रदेश में जलीं सात गोशालाएं, मकान और एक रसोई घर भी राख

Fri, 01 Nov 2024 02:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , भराड़ी(बिलासपुर)/हमीरपुर/कुल्लू/लंबागांव (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी , भराड़ी(बिलासपुर)/हमीरपुर/कुल्लू/लंबागांव (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात जगह-जगह आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
On the night of Diwali, six cow shelters, one room and a kitchen burnt to ashes in Bilaspur
बिलासपुर में जलीं छह गोशालाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात जगह-जगह आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बिलासपुर जिले की भराड़ी उपतहसील के तहत लैहडी सरेल पंचायत के शमसाए गांव में आग लगने से चार गोशालाएं जल गईं। इस घटना से 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन



गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सहायता से पशुशाला के भीतर बंधे मवेशियों को समय रहते बाहर  निकाल दिया गया। दूसरी आग की घटना में घुमारवीं उपमंडल के हरलोग गांव में दो परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से एक रिहायशी कमरा, रसोई घर व उसके साथ बनी दो पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। वहीं, जिला हमीरपुर के साथ लगते दगनेड़ी गांव में भी आग का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन

सरवरी एमआरएफ साइट में लगी आग
 जिला मुख्यालय में सरवरी स्थित नगर परिषद की एमआरएफ साइट में शुक्रवार सुबह आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। डंपिंग साइट नहीं होने के कारण एमआरएफ साइट में कूड़े के ढेर लगे थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं कूड़े के ढेरों में अचानक लगी आग को लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल है।

सोल बनेहड़ में आग लगने से गोशाला जलकर राख
कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र की सोल बनेहड़ पंचायत अपर लंबागांव-सरालपट सड़क किनारे गुरुवार रात अमर सिंह की स्लेटपोश गोशाला में आग लग गई। इसके चलते पशुशाला व पशुशाला के अंदर रखी घास जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने जैसे ही पशुशाला से आग की लपटें निकलती देखीं तो शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में लग गए। दूसरी ओर जयसिंहपुर अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी। जब लोग आग बुझा रहे थे तो अग्निशमन विभाग जयसिंहपुर की टीम व पुलिस प्रशासन लंबागांव की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

2023 में दो स्कूटियों व एक बाइक को जलाया
गौरतलब है कि 23 जुलाई, 2023 की रात इसी सड़क के किनारे शरारती तत्वों की ओर से दो स्कूटियों व एक बाइक को जला दिया था। 24 नवंबर, 2023 की रात इसी सड़क के किनारे खड़े किए गए एक ट्राले को जलाने की कोशिश की गई थी। 31 दिसंबर 2023 को इसी सड़क पर स्कूटी को जलाने की कोशिश की गई थी। 18 जनवरी को इसी सड़क पर शरारती तत्वों की ओर से एक सोलर लाइट की बैटरी को पूरी तरह जला दिया गया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की है।
 

दिवाली की रात धलवाड़ी में लगी आग, स्लेटपोश मकान जलकर राख
चिंतपूर्णी के निकट धलवाड़ी में दीपावली की रात 10 बजे के करीब एक स्लेटपोश मकान में आग लग गई। देखते ही देखते  वार्ड नंबर चार के बालकिशन का ये पुराना मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और चिंतपूर्णी दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा साथ लगते रिहायशी मकानों व पशुशालाओं तक आग पहुंच सकती थी। आग से दो लाख का नुकसान हुआ है और आग किसी पटाखे की चिंगारी से लगी या कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed