फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On Karwa Chauth, the moon will be visible at 8:05 PM.

करवाचौथ पर रात 8:05 बजे होगा चांद का दीदार

Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
On Karwa Chauth, the moon will be visible at 8:05 PM.
शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगी महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। करवा चौथ पर्व पर शिमला में रात 8:05 बजे चांद का दीदार होगा। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी।
करवाचौथ से एक दिन पहले बुधवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने करवे, पूजा सामग्री, कपड़े, आभूषण और शृंगार का सामान खरीदा। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की चहल-पहल रही। शिमला के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि करवाचौथ की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे शुरू होगी। इसका समापन 29 अक्तूबर की रात 10:11 बजे होगा। सरगी ग्रहण करने का समय 29 अक्तूबर की सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक रहेगा। वहीं करवाचौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। करवाचौथ पर व्रत की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में सरगी ग्रहण करने के साथ होगी। इसके बाद महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को करवा माता की पूजा-अर्चना करने और व्रत कथा सुनने की परंपरा निभाई जाएगी। रात को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी। चंद्रोदय का समय शहर और स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने क्षेत्र के अनुसार चंद्रमा निकलने का समय देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article