{"_id":"ab001036965fc155783ace098ac14035","slug":"on-june-5-the-local-holiday-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में 5 जून को होगा स्थानीय अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में 5 जून को होगा स्थानीय अवकाश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jun 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर शिमला नगर निगम की परिधि में 5 जून को स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
ऐसे में शिमला शहर के दिन अवकाश होने से समर फेस्टिवल का मजा ले पाएंगे। यह अधिसूचना पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन कर जारी की गई है।
पूर्व अधिसूचना में यह अवकाश 2 जून को घोषित किया गया था। मगर अब यह अवकाश पांच जून को माना जाएगा।
यह अवकाश नगर निगम क्षेत्र में प्रदेश सरकार के कार्यालयों, बोर्डों व निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को देय होगा।
यह स्थानीय अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों को देय नहीं होगा और न ही नेगोशियेबल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट 1881 के अंतर्गत इसे अवकाश माना जाएगा।