फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On fulfillment of the vow, devotees of Maharashtra offered 11 kg silver chatra to Jwalaji temple.

Kangra News: मन्नत पूरी होने पर महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने ज्वालाजी मंदिर में चढ़ाया 11 किलो चांदी का छत्र

Thu, 28 Mar 2024 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

महाराष्ट्र से आए एक परिवार ने मां ज्वाला को 11 किलो 716 ग्राम वजन चांदी का छत्र गुरुवार को चढ़ाया है।
 

विज्ञापन
On fulfillment of the vow, devotees of Maharashtra offered 11 kg silver chatra to Jwalaji temple.
महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने ज्वालाजी मंदिर में चढ़ाया 11 किलो चांदी का छत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में महाराष्ट्र के एक परिवार ने मां ज्वाला को 11 किलो 716 ग्राम वजन का चांदी का छत्र चढ़ाया। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अनिल कुमार सोंधी, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार और लिपिक पिंकू कुमार ने मां ज्वाला की फोटो और चुनरी देकर श्रद्धालुओं को सम्मानित किया। श्रद्धालुओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मां ज्वाला के आशीर्वाद से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई, इसलिए उन्होंने मां के दरबार में चांदी का छत्र भेंट किया।

विज्ञापन


माता रानी का आशीर्वाद उन पर और उनके परिवार पर सदा बना रहे ऐसी उन्होंने प्रार्थना की। मंदिर अधिकारी अनिल कुमार सोंधी ने बताया कि जो भी श्रद्धालु मां ज्वाला मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं और दान दिल खोलकर कर रहे हैं। उनका मंदिर प्रशासन की ओर से मां की चुनरी और माता की फोटो समृद्धि चिह्न के रूप में देकर के मान सम्मान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed