फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On August 15 last year, 80 percent of the rooms in Shimla hotels were booked, this time empty

पर्यटन कारोबार पर मौसम की मार: बीते साल 15 अगस्त को शिमला के होटलों में 80 फीसदी कमरे थे बुक, इस बार खाली

Sun, 13 Aug 2023 11:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

शिमला, कसौली, चायल, धर्मशाला और मनाली के लिए सड़क संपर्क प्रभावित होने से सैलानी नहीं आ पा रहे। 

विज्ञापन
On August 15 last year, 80 percent of the rooms in Shimla hotels were booked, this time empty
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड के साथ 15 अगस्त की छुटि्टयों के बावजूद मौसम की मार से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार पूरी तरह ठप है। शिमला, कसौली, चायल, धर्मशाला और मनाली के लिए सड़क संपर्क प्रभावित होने से सैलानी नहीं आ पा रहे। बरसात के बावजूद 15 अगस्त को सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं, लेकिन इस बार होटलों के कमरे खाली हैं। बीते साल 15 अगस्त को शिमला के होटलों में 80 फीसदी कमरे बुक थे, लेकिन इस बार मौसम की मार पर्यटन कारोबारियों पर भारी पड़ने लगी है। भारी बारिश के कारण सड़क संपर्क प्रभावित होने से सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का रुख करना बंद कर दिया है। इस साल 15 अगस्त से पहले वीकेंड यानी चार दिन की छुट्टियों के चलते पर्यटन कारोबारियों को सैलानियों की आमद शुरू होने की उम्मीद थी।

विज्ञापन


शिमला के होटलों में सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करवाई थी, लेकिन कालका-शिमला हाईवे बंद होने के बाद बुकिंग रद्द हो गई हैं। सैलानियों के न आने से पर्यटन उद्योग से जुड़े टैक्सी ऑपरेटर, गाइड, फोटोग्राफर, एडवेंचर एक्टीविटीज संचालक सभी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऑल हिमाचल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि टूरिस्टों के न आने से टैक्सी ऑपरेटरों को गाड़ियां खड़ी कर स्टाफ छुट्टी पर भेजना पड़ गया है। यही स्थिति रही तो गाड़ियों की किस्तें चुकाना मुश्किल हो जाएंगी। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल और महासचिव मनु सूद का कहना है कि बरसात के बावजूद 15 अगस्त के आसपास ट्रैकर हिमाचल का रुख करते हैं, लेकिन इस बार संपर्क मार्ग बाधित होने से काम पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन


वीकेंड के साथ 15 अगस्त फिर भी होटल खाली : गजेंद्र
फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मौसम की मार से पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान हुआ है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। 15 अगस्त पर सैलानियों की आमद बढ़ती थी, लेकिन इस बार वीकेंड के बावजूद होटल खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed