फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Omar Abdullah statement on Pakistan firing at loc

'कश्मीर मुद्दा उछालने में नाकाम पाक कायरता पर उतरा'

Tue, 07 Oct 2014 01:40 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah statement on Pakistan firing at loc

सीमा और एलओसी पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी और नागरिक बस्तियों को निशाना बनाये जाने को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कायरतापूर्ण करार दिया।

विज्ञापन


उमर ने कहा कि सीज फायर उल्लंघन की घटनाएं पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में मिली नाकामी और उसके अंदरूनी हालात की बौखलाहट का नतीजा हैं। पाकिस्तान इन तमाम मुद्दों से अवाम का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल जम्मू में सोमवार को अरनिया सेक्टर में पाक गोलाबारी के घायलों का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद के पवित्र मौके पर जहां तोहफों का आदान-प्रदान होना चाहिए था, वहां पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी कर नागरिक बस्तियों को निशाना बनाने की अमानवीय करतूत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाहट में नागरिक इलाकों पर कर रहा गोलाबारी

Omar Abdullah statement on Pakistan firing at loc

उन्होंने कहा कि हमारे पांच नागरिकों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। उमर ने कहा कि उनको लगता है कि संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उछालने में मिली नाकामी की बौखलाहट के अलावा पाक में अंदरूनी हालात से ध्यान भटकाने की साजिश के तहत गोलाबारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, पुनर्वास और घायलों का उपचार और मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा यह सारे मसले केवल रियासत के नहीं हैं। केंद्र सरकार को भी इसमें मिलकर मदद करनी होगी।

आपसी समन्वय से ही सीमांत इलाकों के लोगों को राहत मिल सकती है। पाकिस्तान की हिमाकत बर्दाश्त से बाहर होने के सवाल पर उमर ने कहा कि इससे पहले भी कई बार हालात हद से ज्यादा बिगड़े है। संसद पर हमले और मुंबई हमले के बाद भी हालात बेहद खराब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed