{"_id":"615b2f278ebc3e62717801e4","slug":"olympian-arjuna-awardee-retired-captain-bs-thapa-died-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी सेनानिवृत कैप्टन बीएस थापा की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी सेनानिवृत कैप्टन बीएस थापा की हार्ट अटैक से मौत
Tue, 05 Oct 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:00 AM IST
सार
बीएस थापा का जन्म दस फरवरी 1953 को भटियात उपमंडल के गांव भरमाला में हुआ था। प्रदेश मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने कहा कि बीएस थापा के निधन से खेल जगत ने एक बड़े सितारे को खो दिया है।
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी सेनानिवृत कैप्टन बीएस थापा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्सी के दशक में बॉक्सिंग रिंग में अपनी तकनीक से सबको हैरान करने वाले हिमाचल प्रदेश के ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी और कैप्टन (रि.) बीएस थापा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। थापा पत्नी के साथ अपनी यूनिट के कार्यक्रम (रियूनियन) में शामिल होने के लिए असम के गुवाहाटी गए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त वहां रेलवे स्टेशन पर उन्हें हार्ट अटैक आया। भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थापा ने एशियाड के एक रोमांचक बॉक्सिंग मैच में पाकिस्तानी बॉक्सर को धूल चटाई थी।
विज्ञापन
बॉक्सिंग में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था। थापा कॉमनवेल्थ खेलों के अलावा मास्को ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके थे। उनकी पार्थिव देह को शिलांग स्थित यूनिट में ले जाया जाएगा और वहीं पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीएस थापा का जन्म दस फरवरी 1953 को भटियात उपमंडल के गांव भरमाला में हुआ था। प्रदेश मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने कहा कि बीएस थापा के निधन से खेल जगत ने एक बड़े सितारे को खो दिया है।
विज्ञापन