{"_id":"645210abdf3c5adaa50360b3","slug":"old-pension-scheme-in-himachal-pradesh-employees-ten-year-service-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 10 साल से कम नौकरी पर कर्मचारियों को कैसे मिलेगी पेंशन, उलझी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 10 साल से कम नौकरी पर कर्मचारियों को कैसे मिलेगी पेंशन, उलझी सरकार
Wed, 03 May 2023 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 03 May 2023 01:14 PM IST
सार
नियमानुसार जिनका सेवाकाल दस वर्ष से ज्यादा का होगा, उन्हें तो ओपीएस मिल जाएगी, मगर ऐसे कर्मचारी जो दस साल से कम के सेवाकाल में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस साल से कम कार्यकाल के लिए सरकारी कर्मचारियों की सेवा की स्थिति में पेंशन कैसे मिलेगी, इस पर सरकार उलझ गई है। सभी कर्मचारियों का एक मई को मिले अप्रैल के वेतन में नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) का शेयर नहीं कटा है। नियमानुसार जिनका सेवाकाल दस वर्ष से ज्यादा का होगा, उन्हें तो ओपीएस मिल जाएगी, मगर ऐसे कर्मचारी जो दस साल से कम के सेवाकाल में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
ऐसे कर्मचारियों की संख्या भी हजारों में बताई जा रही है। ऐसे कर्मचारी दोबारा से नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस में ही जाएंगे या फिर इनके लिए कोई और व्यवस्था की जाएगी। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है, वहीं, दूसरी ओर इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि जल्दी ही इस पर स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विकल्प लेने की अभी व्यवस्था नहीं
एनपीएस या ओपीएस में से किसी एक को विकल्प लेने की अभी कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि ऐसा किया गया है। जबकि कोष विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वित्त एवं आहरण विभाग के अधिकारियों को एरियर की गणना करने को कहा गया है। उसी के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन