फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   old pension scheme in himachal Himachal Government demand to return National Pension System funds

Himachal News: ओपीएस देने से पहले सुक्खू सरकार की केंद्र को चिट्ठी, एनपीएस अंशदान का पैसा मांगा

Thu, 29 Dec 2022 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 10:43 AM IST
सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर एनपीएस अंशदान के तहत संग्रह राशि का भुगतान करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
old pension scheme in himachal Himachal Government demand to return National Pension System funds
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) देने से पहले हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें नई पेंशन योजना (एनपीएस) अंशदान के तहत संग्रह किए गए पैसे को वापस मांगा है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पेंशनधारकों को नियमित और सम्मानजनक पेंशन मिले, इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर एनपीएस अंशदान के तहत संग्रह राशि का भुगतान करने के लिए कहा है। सरकार कैबिनेट की पहली बैठक में कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह मालूम रहे कि कांग्रेस ने सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ओपीएस लागू करने का फै सला लिया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिमला में एनपीएस कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। सीएम ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले अनावश्यक व्यय किया और अपने कार्यकाल के अंत में 900 से अधिक संस्थान खोले। इससे वार्षिक 5,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पडे़गा। इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने भी सुझाव दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफआरडीए को प्रतिवर्ष 1,632 करोड़ का योगदान दे रहे कर्मचारी 
एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि राज्य में ओपीएस लागू करने के प्रदेश सरकार के निर्णय के लिए कर्मचारी कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार और पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) को प्रतिवर्ष 1,632 करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed