फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ok sabha election: The political atmosphere of three seats in front of Mandi has faded, the eyes of the countr

Himachal Election: मंडी के आगे तीन सीटों का सियासी माहौल फीका, देश-प्रदेश और बॉलीवुड की नजरें टिकीं

Fri, 19 Apr 2024 11:57 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

 प्रदेश की मंडी सीट के प्रत्याशियों की ओर से तीखी बयानबाजी के कारण अन्य तीनों क्षेत्रों का चुनावी माहौल फीका पड़ गया है। 

विज्ञापन
ok sabha election: The political atmosphere of three seats in front of Mandi has faded, the eyes of the countr
विक्रमादित्य सिंह, कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट के प्रत्याशियों की ओर से तीखी बयानबाजी के कारण अन्य तीनों क्षेत्रों का चुनावी माहौल फीका पड़ गया है। भाजपा और कांग्रेस हाईकमान से लेकर देश, प्रदेश और बॉलीवुड की नजरें मंडी संसदीय सीट पर हैं। भाजपा ने बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और बुशहर के ‘राजा’ विक्रमादित्य सिंह पर दांव खेलकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस समय मंडी संसदीय सीट पर चुनाव प्रचार सिर चढ़कर बोल रहा है। दोनों दलों के प्रत्याशियों के हर दिन के बयान सुर्खियां बन रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप तो लगा ही रहे हैं, प्रत्याशी भी एक-दूसरे को कमतर आंकने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हालांकि पार्टी नेताओं की ओर से प्रत्याशियों को सलाह दी जा रही है कि वे निजी मामलों में बयानबाजी न करते हुए मुद्दों पर बात करें। भाजपा ने हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार चुनाव में उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने अभी मंडी और शिमला सीट पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। मंडी को छोड़कर अन्य तीन सीटों शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर में चुनावी माहौल अभी ठंडा है। इन क्षेत्रों में रैलियां और प्रचार चल रहा है, लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र के मुकाबले यहां अभी प्रचार सुस्त है। मंडी में प्रत्याशी और दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर ज्यादा हमलावर हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता केंद्र सरकार की नीतियों, आपदा में केंद्र से सहयोग न मिलने, भ्रष्टाचार, कांग्रेस के बागी विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगा रहे तो भाजपा नेता युवाओं को रोजगार न मिलने, महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं से धोखे का आरोप और आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ न मिलने का मुद्दा उठा रहे हैं। भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित सभी भाजपा विधायकों को चुनावी जिम्मेदारियां दी हैं। भाजपा प्रत्याशी कंगना के साथ विधायकों को चुनावी प्रचार रैलियों में लगाया गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी, सुंदर ठाकुर, नंद लाल, कौल सिंह ठाकुर, सोहन लाल आदि नेता विक्रमादित्य के लिए चुनाव प्रचार में डटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed