फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Off road driving feats shown on a sheet of snow on the banks of Chandra river

लाहौल: चंद्रा नदी के किनारे बर्फ की चादर पर दिखाए ऑफ रोड ड्राइविंग के करतब

Sat, 22 Jan 2022 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jan 2022 06:34 PM IST
सार

बर्फबारी के बीच ऑफ रोड मोटर रैली करवाई गई। पंचायत कोकसर के जंखर फलोंग में ब्राउन बियर मोटर स्पोर्ट्स सोसायटी ने रैली का आयोजन किया। इसमें प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के 35 वाहन चालकों ने प्रतिभा दिखाई। 

विज्ञापन
Off road driving feats shown on a sheet of snow on the banks of Chandra river
ऑफ रोड ड्राइविंग के करतब - फोटो : संवाद

विस्तार

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के लाहौल में प्रतिभागियों ने बर्फ की चादर पर चंद्रा नदी के तट पर ऑफ रोड ड्राइविंग के करतब दिखाए। मौका था विंटर स्टॉर्म कार्यक्रम का। इस दौरान बर्फबारी के बीच ऑफ रोड मोटर रैली करवाई गई। पंचायत कोकसर के जंखर फलोंग में ब्राउन बियर मोटर स्पोर्ट्स सोसायटी ने रैली का आयोजन किया। इसमें प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के 35 वाहन चालकों ने प्रतिभा दिखाई। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सिस्सू हेलीपैड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  विंटर स्टॉर्म कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अक्षय और सुरेश राणा ने कहा कि विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम करवाया गया। इसमें देश-प्रदेश के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्थानीय संयोजक तनजिन मिरुपा ने कहा कि विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा रविवार को होगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed