{"_id":"650c0635db60a3bbd20bbc2b","slug":"nutrition-fair-organized-in-karian-knowledge-of-balanced-diet-distributed-to-women-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: करियां में पोषण मेला आयोजित, महिलाओं को बांटा संतुलित आहार का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: करियां में पोषण मेला आयोजित, महिलाओं को बांटा संतुलित आहार का ज्ञान
Thu, 21 Sep 2023 02:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Sep 2023 02:30 PM IST
सार
मैहला के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में करियां-1 में पोषण मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
करियां में पोषण मेला आयोजित
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाल विकास परियोजना कार्यालय मैहला के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में करियां-1 में पोषण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय संतुलित आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान लाभार्थियों को गर्भावस्था के दौरान लिए जाने वाले आहार के बारे में वृत्त सुपरवाइजर नीलम की ओर से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने महिला एवं वाल विकास की ओर से हिमाचल के विलुप्त व्यंजनों को बनाया। इसके बाद व्यंजन के फायदे बताते हुए पांच मिनट के एक विडियो को विभाग के सोशल मीडिया पेज पर शेयर करने और चयनित 20 प्रतिभागियों को 1, 000 रुपये की इनामी राशि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन