फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NTA declared NEET (UG) result Una student Amandeep Kaur scored 690 out of 720 marks

NEET UG Result 2024: NTA ने घोषित किया नीट (यूजी) का परिणाम, ऊना की छात्रा ने हासिल किए 720 में से 690 अंक

Tue, 04 Jun 2024 08:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Jun 2024 08:58 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। नीट यूजी-2024 की इस परीक्षा में जिला ऊना की छात्रा अमनदीप कौर ने 720 में से 690 अंक अर्जित किए हैं। 

विज्ञापन
NTA declared NEET (UG) result Una student Amandeep Kaur scored 690 out of 720 marks
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पांच मई को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा का मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया। तय तिथि के करीब दस रोज पूर्व घोषित किए इस परिणाम के बाद छात्र लगातार एनटीए की वेबसाइट से अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड करने में जुटे रहे।

विज्ञापन


नीट (यूजी)2024 के इस परिणाम में आधार पर ही टॉप मेरिट में रहने वाले छात्र-छात्राओं को देश के नामी मेडिकल कॉलेजों और राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा में प्रदेश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में हजारों की संख्या में विद्यार्थी अपीयर हुए थे। राजधानी शिमला में इस परीक्षा के लिए बनाए गए 11 केंद्रों में 4500 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। नीट यूजी-2024 की इस परीक्षा में जिला ऊना की छात्रा अमनदीप कौर ने 720 में से 690 अंक अर्जित किए। वहीं, शिमला के, वेदांत बेक्टा ने 686 अंक अजित कर सिद्धांत शर्मा ने 681 अंकों के साथ परीक्ष पास की, जबकि अक्षांश ने 680 अंकों के साथ नीट यूजी-2024 उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


ये है अमनदीप कौर का सपना
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नीट (यूजी)-2024 की परीक्षा में 690 अंक लेने वाली छात्रा अमनदीप कौर का सपना है कि वह देश के नामी ऑल इंडिया मेडिकल साइंसिज संस्थान में दाखिला ले। इसके लिए उसने रोजाना आठ से नौ घंटे अपनी बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ तैयारी की है। सोशल मीडिया से दूर रहकर इंटरनेट का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। दिन रात की इस मेहनत के बूते उसने यह मुकाम हासिल किया है। अमनदीप ने कहा कि उसकी इस सफलता के पिछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग है। उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। अमरदीप कौर मूलत: ऊना जिला के बडेढ़ा की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed