फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NSUI raised demand to Investgate

एनएसयूआई ने उठाई शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच की मांग

Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
NSUI raised demand to Investgate
NSUI raised demand to Investgate
नियमों के खिलाफ लाडलों को पीएचडी में दिए प्रवेश को रद्द करने का किया आग्रह
विज्ञापन

क्रॉसर
संगठन के नेताओं ने ईसी सदस्यों को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एनएसयूआई की विश्वविद्यालय इकाई ने शनिवार को हुई ईसी की बैठक में भाग लेने आए सदस्यों को मांगपत्र सौंपकर विश्वविद्यालय में हुई शिक्षक भर्तियों की न्यायिक जांच करवाने की मांग की।
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता, प्रदेश महासचिव यासीन बट्ट, इकाई अध्यक्ष रजत भारद्वाज सहित कई छात्र नेताओं ने मांगपत्र के माध्यम से पीएचडी में यूजीसी के नियमों को दरकिनार कर अधिकारियों के बच्चों को दिए प्रवेश को रद्द करने और विवि में खुल रही निजी दुकानों की जगह ओपन पुस्तकालय खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा छात्र वर्ग परीक्षा सेंटर भवन के ऊपर निर्मित स्थान को किसी निजी रेस्तरां फर्म को न देकर उस स्थान पर विवि के छात्रों और कर्मचारियों के लिए कैंटीन खोलने का आग्रह किया। बीएड, बीवॉक और सभी यूजी-पीजी कक्षाओं के लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करने, ईआरपी सिस्टम में सुधार करने, कोरोना से बढ़ी मुश्किलों को देख छात्रों की छह माह की फीस माफ करने, पिछले दरवाजे से हो रही आउटसोर्स भर्तियों को रोककर नियमित भर्ती करने जैसी मांगे उठाईं। वीनू मेहता ने एमफिल पीएचडी छात्रों को छात्रावास आवंटित करने और शोधर्थियों को फेलोशिप देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed