फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NPS Employees Federation president Pradeep Thakur saidMore than one lakh employees will do thanks giving rally

NPS Employees Federation: प्रदीप ठाकुर बोले- एक लाख से अधिक कर्मचारी धर्मशाला में करेंगे धन्यवाद रैली

Sat, 21 Jan 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jan 2023 06:12 PM IST
सार

 प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ सरकार का धन्यवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम धर्मशाला में होगा, जिसकी तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन
NPS Employees Federation president Pradeep Thakur saidMore than one lakh employees will do thanks giving rally
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का साहसिक फैसला लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कर्मचारी वर्ग के बुढ़ापे को सुरक्षित किया है। प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ सरकार का धन्यवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम धर्मशाला में होगा, जिसकी तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द कर्मचारियों के केस भी खत्म होंगे। महासघ नेताओं ने कहा कि कर्मचारी वर्ग उनके फैसले को कभी नहीं भूलेगा। सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा करते हुए पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मंजूरी देकर सरकार ने उसे पूरा किया है।

विज्ञापन


संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार का धन्यवाद किया है। पुरानी पेंशन बहाली का ऑफिस मेमो निकल चुका है। जल्द सभी नियम तैयार होंगे और प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना शुरू होगा। इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार 2003 के बाद रिटायर हुए सभी कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए प्रयासरत है। 2003 के बाद रिटायर हुए सभी कर्मचारियों को पेंशन मिलती है तो सरकार को पेंशन बहाली के लिए सिर्फ 150 करोड़ खर्च करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों के ऊपर दर्ज झूठे केस वापस लेने की घोषणा का स्वागत एवं धन्यवाद करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed