फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now you can get the services of mechanic, plumber and electrician through one app.

Shimla News: अब एक एप पर मिलेगी मिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन की सुविधा, जनता को मिलेगी सुविधा

Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now you can get the services of mechanic, plumber and electrician through one app.
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शहरवासियों को प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री, वेल्डर, कारपेंटर जैसी सुविधाएं अब एक क्लिक पर मिलेंगी। इसके लिए नगर निगम मोबाइल एप तैयार कर रहा है। इसमें 15 से ज्यादा सेवाएं लोगों को उपलब्ध करवाने की तैयारी है। इस ऐप को तैयार करने के लिए आईटी विभाग से बात चल रही है। अगले तीन महीने के भीतर इस एप को तैयार कर लिया जाएगा। इसकी खास बात यह है कि इसमें सस्ती दरों पर आम जनता को सेवाएं मिलेंगी। काम के बदले दिया जाने वाला पैसा सीधे नगर निगम के खाते में जाएगा। निगम इसे संबंधित कारीगर को जारी करेगा।
विज्ञापन


एप के माध्यम से इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर, स्वीपर, हाउस-कीपर, सिलाई, मेसन, लेबर, मिस्त्री, फिटर, आरसीसी वर्क कंस्ट्रक्शन, सोफा रिपेयर, ब्यूटीशियन, टूरिस्ट गाइड और टिफिन सर्विस जैसी सुविधाएं देने की योजना है। अभी तक शहर में ऐसा कोई मोबाइल एप नहीं है जहां एक ही प्लेटफार्म पर लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए सुविधाएं मिल सके। शहर के ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं होता है कि प्लंबर, फिटर या इलेक्ट्रीशियन आदि की सेवाएं कहां और कैसे मिलेंगी। इस परेशानी को नगर निगम का नया एप दूर करेगा। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि जल्द ही एप तैयार कर जनता को सुविधा देने का प्रयास है।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी बन चुका एप, हेल्पलाइन सेवा
शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भी कुछ साल पहले माई सिटी एप तैयार किया गया था। इसमें भी एक एप पर ही कई सुविधाएं देने का दावा किया गया था। हालांकि यह एप ज्यादा सफल नहीं रही। नगर निगम ने साल 2015 में हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की थी। इसमें एक कॉल पर ये सारी सेवाएं मुहैया करवाने का दावा किया गया था। यह हेल्पलाइन भी कुछ महीने में ही दम तोड़ गई। शहर की जनता भी अब नगर निगम से मांग कर रही है कि ऐसी कोई एप तैयार की जाए जिसमें लोगों को आवश्यक सेवाएं मुहैया हो सके। एप में ऐसे सर्विस प्रोवाइडर को ही शामिल किया जाए जो तुरंत उपलब्ध हो सके। नगर निगम का कहना है कि इससे एक ओर जनता को सुविधाएं मिलेंगी। दूसरी ओर कुशल कारीगरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed