फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Booster dose will be taken in government hospitals of Shimla city for seven days

Covid Booster Dose: शिमला शहर के सरकारी अस्पतालों में सातों दिन लगेगी बूस्टर डोज

Fri, 29 Jul 2022 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 11:18 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल शिमला के अलावा मशोबरा ब्लॉक के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, एक सिविल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

विज्ञापन
Booster dose will be taken in government hospitals of Shimla city for seven days
कोरोना की बूस्टर डोज(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

 शिमला शहर के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अब कोरोना की बूस्टर डोज सातों दिन लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को मशोबरा ब्लॉक के तहत सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 832 मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अभी तक छुट्टी के दिन लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग रही थी।

विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल शिमला के अलावा मशोबरा ब्लॉक के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, एक सिविल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। बीएमओ मशोबरा की ओर से निर्देश जारी किए हैं कि सरकारी अवकाश के दौरान भी यह टीकाकरण जारी रहेगा। स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीके मुफ्त में लग रहे हैं। ऐसे में अब बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। रोजाना हर केंद्रों पर 100 से अधिक लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि आने वाले कुछ माह में यह टीकाकरण अभियान पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीडीयू में वैक्सीन की कमी से लोग परेशान
डीडीयू अस्पताल में शुक्रवार को 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोग काफी संख्या में बूस्टर डोज लगवाने पहुंच गए। इस कारण वैक्सीन की कमी हो गई। पौने बारह बजे जब वैक्सीन की सप्लाई पहुंची तब जाकर टीकाकरण शुरू हो पाया। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed