फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now water will be available daily in Chhota Shimla and New Shimla zones.

Shimla News: छोटा शिमला और न्यू शिमला जोन में अब रोज मिलेगा पानी

Sat, 06 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now water will be available daily in Chhota Shimla and New Shimla zones.
शहर के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, बाकी जोन में भी जल्द मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संजौली, सेंट्रल जोन में अभी तीसरे दिन आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के छोटा शिमला और न्यू शिमला जोन के हजारों उपभोक्ताओं को अब रोज पानी मिलेगा।
पेयजल परियोजनाओं से आपूर्ति बढ़ने के बाद कंपनी ने इन दो जोन में अब रोज पानी देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। दो महीने बाद इन इलाकों में रोज पानी मिलेगा। कंपनी के अनुसार कोटी बरांडी पेयजल परियोजना से अब एक की जगह चार एमएलडी से ज्यादा पानी शहर को मिलने लगा है। इस परियोजना से मिलने वाले पानी से न्यू शिमला जोन में आपूर्ति दी जाती है। इस जोन के तहत आने वाले न्यू शिमला, पटयोग, कंगनाधार, विकासनगर, देवनगर, पंथाघाटी क्षेत्रों में नियमित पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी है।
छोटा शिमला जोन के कसुम्पटी, छोटा शिमला बाजार, खलीनी, निगम विहार और कनलोग क्षेत्र में भी दो दिन से नियमित आपूर्ति दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि दोनों जोन में रोज पानी दिया जा रहा है। शहर में अब संजौली, सेंट्रल और चौड़ा मैदान जोन में ही तीसरे दिन पानी आ रहा है। कंपनी का दावा है कि यदि गाद न आई तो अगले दो तीन दिन में इन इलाकों में भी रोज पानी देना शुरू किया जाएगा। कंपनी एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि शहर के दो जोन में नियमित आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बाकी जोन में भी जल्द शेड्यूल बदला जाएगा।
विज्ञापन




शहर को मिला 44.73 एमएलडी पानी
सभी पेयजल परियोजनाओं से शनिवार को 44.73 एमएलडी पानी शहर को मिला है। यह सामान्य आपूर्ति है। शहर में अब सैलानियों की आपूर्ति भी घट गई है जिससे पेयजल खपत में भी कमी आई है। कंपनी का कहना है कि यदि गिरि में गाद नहीं आती है तो पूरे शहर के लोगों को रोज पानी दिया जाएगा। शहर में अब टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति कम हो गई है। अब सिर्फ सार्वजनिक शौचालयों में ही टैंकरों से पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article