{"_id":"b179fe961def6f9c1d26cd1ae01c9946","slug":"now-tourists-can-visit-the-rohtang-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रोहतांग टॉप पर जा सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रोहतांग टॉप पर जा सकेंगे सैलानी
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 18 Jun 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैर सपाटे के लिए कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए बुधवार से रोहतांग टॉप के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने मंगलवार को रोहतांग दर्रे की स्थिति का जायजा लेने के बाद वाहनों को रोहतांग जाने की हरी झंडी दे दी है।
प्रशासन ने रोहतांग जाने वाले करीब दो हजार छोटे वाहनों के पार्क करने की व्यवस्था की है। अभी तक प्रशासन की ओर से वाहनों को मढ़ी तक भेजा जा रहा था।
अब रोहतांग दर्रे तक वाहनों के जाने की अनुमति मिल गई है। इससे मनाली के पर्यटन को और गति मिलने की उम्मीद है। इससे कारोबारी भी काफी खुश है।
कारोबार में आएगी तेजी
नाली होटेलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप ठाकुर ने कहा कि मढ़ी से आगे वाहनों की रोक से अधिकतर सैलानी रोहतांग दर्रे तक नहीं जा पा रहे थे।
अब प्रशासन ने वाहनों को रोहतांग भेजने की अनुमति दी है। कुल्लू के उपायुक्त राकेश कंवर का कहना है कि मंगलवार को रोहतांग दर्रे का निरीक्षण किया गया है।
रोहतांग में वाहनों के पार्क करने की उचित व्यवस्था की गई है। ऐसे में प्रशासन ने 18 जून से पर्यटक वाहनों को रोहतांग भेजने का निर्णय लिया है।