फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now there is a discussion on implementing UPS in place of OPS in Himachal,

Himachal: हिमाचल में ओपीएस की जगह अब यूपीएस लागू करने पर मंथन, मामला कैबिनेट में ले जाने की तैयारी

Tue, 11 Feb 2025 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2025 10:09 AM IST
सार

राज्य सरकार ओपीएस की जगह यूपीएस लागू करने की संभावना पर विचार कर रही है। कर्मचारियों के लिए ओपीएस की जगह यूपीएस को लागू करने का मामला कैबिनेट की बैठक में लाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Now there is a discussion on implementing UPS in place of OPS in Himachal,
यूनिफाइड पेंशन स्कीम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में राज्य सरकार ओपीएस की जगह यूपीएस लागू करने की संभावना पर विचार कर रही है। अफसरशाही ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) पर मंथन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों के लिए ओपीएस की जगह यूपीएस को लागू करने का मामला कैबिनेट की बैठक में लाने की तैयारी है। इसमें कर्मचारियों के नफे-नुकसान समेत प्रदेश सरकार को होने वाले लाभ को भी देखा जाना है। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू कर दी है। हालांकि, कई निगमों और बोर्डों में अभी इसे लागू किया जाना है। ओपीएस को लागू करना घोषणापत्र में कांग्रेस की पहली गारंटी थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जब ओपीएस को लागू किया, तब यूपीएस नहीं थी। अब केंद्र ने पत्र भेज यूपीएस लागू करने को कहा है, लेकिन इस संबंध में राज्य सरकार ने अभी जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये कहा
इस बीच, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यूपीएस को लागू करना है या नहीं, यह मामला कैबिनेट की बैठक में डिस्कस होना है। इसमें कर्मचारियों के नफे-नुकसान का ध्यान रखा जाएगा। राज्य पर वित्तीय बोझ कम हो, इसे भी देखा जाना है। विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश में जिस वक्त ओपीएस लागू की गई, उस समय यूपीएस नहीं थी। केंद्र ने अब यूपीएस लागू की है तो अब इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही उचित फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस के 9,600 करोड़ रुपये फंसे हैं। इसको लेकर केंद्र से पत्राचार होता रहा है। केंद्र को भी हर चीज राजनीति से नहीं जोड़नी चाहिए। हिमाचल में सरकार ने एनपीएस की जगह ओपीएस लागू की है। वर्ष 2003 के बाद भर्ती जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं उन्हें पुरानी पेंशन मिलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएस लागू करने पर मिलेगी 1,600 करोड़ की विशेष मदद
यूपीएस केंद्र सरकार की स्कीम है। इसमें सरकारी कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि और अंतिम वेतन के आधार पर पेंशन का प्रावधान है। अगर राज्य सरकार यूपीएस लागू करती है तो केंद्र सरकार से हिमाचल को 1600 करोड़ रुपये की विशेष सालाना मदद मिलेगी।

विज्ञापन

ओल्ड पेंशन को न छेड़ें, कर्मचारी एकजुट : प्रदीप
उधर, हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी महासंघ ने यूपीएस स्कीम को खारिज कर दिया है। महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर (प्रदीप गुट) ने कहा कि ओपीएस को न छेड़ा जाए। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों में विरोध होगा। हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए कर्मचारी एकजुट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed